गौरव का क्षण! 
कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम को राष्ट्रीय NAAS-धानुका पुरस्कार 2025 से किया गया सम्मानित! 
कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS), नई दिल्ली द्वारा “कृषि विस्तार में उत्कृष्टता” के लिए प्रतिष्ठित NAAS-धानुका पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। इसे “सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र – आई.सी.ए.आर. अटारी, जोन – IX, जबलपुर” के रूप में चुना गया, जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
यह पुरस्कार अकादमी के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु पाठक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र जी गुर्जर एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग की विशेष उपस्थिति रही।
यह सम्मान किसानों के बीच आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, नवाचार, प्राकृतिक खेती और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रामीण विकास में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि पूरे नर्मदापुरम जिले और मध्यप्रदेश के लिए यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। सभी सहयोगियों, किसानों और शुभचिंतकों को इस गौरवपूर्ण क्षण की हार्दिक बधाई।

